
रुड़की। श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरदार वल्लभभाई पटेल विचार मंच की ओर से पिछड़ा वर्ग के जिम्मेदार लोगों ने पंचशील मंदिर के सामने शिवभक्त कांवड़ियों के लिए चना एवं चाय के प्रसाद का वितरण किया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। 🙏

इस अवसर पर सर्व समाज के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी तथा पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर आयोजनकर्ताओं के सेवा भाव की प्रशंसा की और कहा कि कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है।
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल विचार मंच एवं पिछड़ा वर्ग के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें चौधरी सेठपाल सिंह परमार, पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, पूर्व पार्षद सुशील यादव, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, हेमन्द्र चौधरी, योगाचार्य श्रवण गोस्वामी, चौधरी ऋषिपाल बालियान, राजकुमार सैनी, युवा नेता सुबोध यादव, मास्टर यशपाल आर्य, मास्टर कुंवरपाल, कोच मनीराज यादव, व्यापारी नेता जितेंद्र सैनी, किसान नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह सैनी, लघु व्यापारी नेता सूरज पंवार, अनिल कुमार, जयसिंह चौधरी, समाजसेवी ललित सैनी तथा युवा नेता हरीश परमार सहित अनेक समाजसेवी शामिल रहे।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
हर-हर महादेव! 🚩🕉️





