Latest Update

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुड़की की इनविजिबल डिफेंडर एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक


रुड़की। हल्द्वानी में 30, 31 और 1 तारीख को आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरिद्वार-रुड़की की इनविजिबल डिफेंडर ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें तीनों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अकादमी के कोच सात्विक सैनी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों में आयुष्मान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं अयांश और नन्हीं खिलाड़ी अनाया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सफलता हासिल की।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से इनविजिबल डिफेंडर ताइक्वांडो एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता पर कोच सात्विक सैनी ने खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किए हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल अकादमी बल्कि हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है।

    

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News