Latest Update

रुद्रपुर: देवस्थली विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नव-प्रवेशी स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह


रुद्रपुर। देवस्थली विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, लालपुर में आयोजित ‘नवतरंग’ फ्रेशर्स पार्टी में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक आयोजनों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं में नए आत्मविश्वास का संचार करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा , दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली, भाजपा नेता विवेक दीप सिंह व लवी सहगल, जिला महामंत्री अक्षय कुमार, पार्षद पवन राणा व वीनू, संस्थान के एमडी मनिंदर कोश्यारी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश चौधरी तथा डायरेक्टर (फार्मेसी) हिमांशु जोशी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News