Latest Update

*कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ अभियान’ भूमि संरक्षण नहीं, अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की कवायद : मदन कौशिक*


धामी सरकार भूमि की सुरक्षा के साथ निवेश, रोजगार और विकास के लिए प्रतिबद्ध : डॉ मधु सिंह*

भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की ओर से कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ अभियान’ को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, अवनीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा भी मौजूद रहे

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का भूमि बचाओ अभियान वास्तव में भूमि संरक्षण की मुहिम नहीं, बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की छटपटाहट है। कांग्रेस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सवाल उठाने से पहले

अपने शासनकाल में हुए भूमि आवंटनों का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने नानीसार प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय 7.061 हेक्टेयर पंचायत भूमि मात्र 1,200 रुपये वार्षिक किराये पर 30 वर्ष के लिए आवंटित की गई थी। इस मामले में विरोध करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमे तक दर्ज हुए। उन्होंने धौलास भूमि विवाद, सामाजिक एवं

शैक्षणिक संस्थाओं को भूमि आवंटन तथा टाटा मोटर्स-सिडकुल भूमि आवंटन जैसे मामलों पर भी कांग्रेस से जवाब मांगा।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सरकारी भूमि को बेचने की नहीं, बल्कि सरकारी स्वामित्व सुरक्षित रखते हुए उसका सदुपयोग करने की है। अनुपयोगी भूमि को निर्धारित शर्तों पर लीज के माध्यम से उद्योग, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण

कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगभग 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। सरकार सख्त भू-कानून, स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा और पारदर्शी भूमि प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस लीज और बिक्री के अंतर को छिपाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह

ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में भूमि संरक्षण के साथ रोजगार और आर्थिक विकास भी अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, पलायन रोकने तथा स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों, टैक्सी चालकों और छोटे कारोबारियों को आर्थिक अवसर देने के लिए निवेश जरूरी है। भाजपा सरकार भूमि की सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल विरोध की राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल का भूमि आवंटन एवं विकास रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करना चाहिए।वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखंड की भूमि, स्थानीय अधिकार और प्रदेश का भविष्य भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रदेश में विकास और भूमि संरक्षण को एक-दूसरे का विरोधी नहीं, बल्कि पूरक बनाकर आगे बढ़ाया जा रहा है।प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉ सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, अवनीश शर्मा, सुशील त्यागी,धीर सिंह, मास्टर नागेन्द्र ,अंकित गौतम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News