
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।


उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा जी, ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष मुमताज नकवी जी, बृजभूषण धीमान जी, बृजमोहन जी, संदीप गर्ग जी, अमित सिंघल जी, सुशील धीमान जी, संजय शर्मा जी, पूर्व पार्षद जे०पी० शर्मा जी, चंद्रशेखर जी, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





