
रोशनाबाद। थाना सिडकुल पुलिस की टीम में चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की है।

एक अज्ञात व्यक्ति ने नवोदय नगर सिडकुल निवासी मनोज चौधरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सिड़कुल पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा सुजीत कुमार राय की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। दोपहिया वाहन चोरी की इन घटनाओं के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास करते हुए सिडकुल टैप इंडिया कंपनी के तिराहे पर चैकिंग की गई। इस दौरान तेज रफ्तार में राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहा एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस की चैकिंग देख मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा लेकिन टायर फिसलने के कारण वहीं गिर गया। टीम ने तुरंत संदिग्ध को दबोच लिया। चैक करने पर सामने आया कि संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 277/ 2026 दर्ज है। सख्ती से पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर कुछ दिन पहले शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी नवोदय नगर से चुरायी थी। सहवाज को गत 4 जुलाई थाना सिडकुल पर पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ के आधार पर सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने झाड़ी में छिपायी गई दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की जिनमें से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस थाना सिड़कुल पर दर्ज मुकदमा व दूसरी मोटरसाइकिल शिवलोक कॉलोनी रानीपुर से चुराई गई है जिसमें कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर आरोपी को हिरासत पुलिस लेकर बरामद तीनों मोटरसाइकिल को थाने लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द रिझोर जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल पता मांगेराम का मकान शनि देव मंदिर रोशनाबाद गली नंबर 6 थाना सीतापुर जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।





