
रुड़की । नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल के आदेशानुसार “हर बुधवार एक घंटा एक दिन एक साल” वृद्ध स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर निगम रुड़की के गंगनहर पुल से लेकर सो लानी पार्क कॉवड पटरी, नीलम टॉकिज से जामुन रोड तक , सन्तोषी माता चौक से आसफनगर झाल, गणेश चौक से वाल्मीकि बस्ती तक , शेखपुरी कब्रिस्तान से रविदास मन्दिर तक , श्री राम पार्क से कृष्णानगर मार्ग तक, कैनरा बैंक चौक से पीपल चौक तक, सौत चौकी से पूर्णनाथ बाबा वाला रोड, अनाज मण्डी चौक से सरदार अण्डे वाले तक, जीआईसी से लेकर गौ शाला चौक तक अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है की हमारे शहर में जो गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट है जहां भारी मात्रा में कचरा पड़ा रहता है उनको साफ कराया जा सके। जिससे अपना शहर स्वच्छ और साफ रहे। उपरोक्त अभियान में नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय शिवानी सालार, कर निर्धारण अधिकारी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सुनीत कुमार, मानसा नेगी व समस्त एसआई, रेरितन कंसलटिंग से प्रियंका चिनालिया, ऐजाज , प्रिया सैनी, अमित कुमार, सौरभ कुमार समस्त सुपरवाइजर एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।






