
रुड़की।नगर की सबसे पुरानी श्री रामलीला समिति बीटीगंज (सुभाष गंज) द्वारा 107-वीं श्री रामलीला महोत्सव का आगाज आठ अक्टूबर से होगा,जिसके शुभारंभ से पूर्व बीटीगंज स्थित विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नगर की इस सबसे प्राचीन रामलीला में मुंबई और दिल्ली के थिएटर कलाकार प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे।रामलीला में ताड़का वध और राम बारात की लीला का मंचन भी आकर्षण का केंद्र होगा।बताया कि सात अक्टूबर को मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,जबकि आठ अक्टूबर को रंगमंच स्थल बीटीगंज में रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा,जिसमें 21 पुजारी और 42 मुख्य यजमान विधिवत पूजा-अर्चना कर रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे।दस अक्टूबर को तड़का व,बारह अक्टूबर को राम बारात की लीला तथा बीस अक्टूबर को दशहरा उत्सव


नेहरू स्टेडियम में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।इक्कीस अक्टूबर को भारत मिलाप के भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला मंचन का समापन हो जाएगा।इस अवसर पर अध्यक्ष सुबोध गुप्ता,अरविंद कश्यप,चौधरी धीर सिंह रोड,इं०चैरब जैन,अक्षय प्रताप सिंह,आदेश सैनी,कुणाल मल्होत्रा,नवनीत गर्ग,सावित्री मंगला,एसएन गोयल प्राची,गौरव मेहंदीरत्ता पार्षद,निखिल तायल,सतेंद्र गोयल,अमन अग्रवाल,विशाल गुप्ता,शौर्य प्रताप सिंह,कुशाग्र गर्ग,मनोज अग्रवाल,आकर्षित शर्मा,हर्षित अरोड़ा,शिवम खन्ना एडवोकेट,अजय अग्रवाल,शेखर सिंघल,बंटी जैन,रजनीश गुप्ता,ऋतिक राणा,आयुष वर्मा,अभिषेक मित्तल,प्रिंस वर्मा,शोभित कुच्छल,सतीश सैनी,मुकेश कुच्छल,अनिकेत गर्ग,बिट्टू शर्मा,दीपक शुक्ला,शशिकांत अग्रवाल,प्रदीप परुथी,आदि जैन,हिमांशु नौटियाल, विकास गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



















