Latest Update

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

आज दिनांक 06/10/2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र – शाहपुर-01, 02 और रसूलपुर-01 पर आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को विभाग की समस्त योजनाओं जैसे नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, मुख्यमंत्री बाल पालना योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं को _तेजस्विनी टॉक_ के माध्यम से चना एवं गुड़ खिलाकर खानपान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई, 03 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया तथा 04 धात्री माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

नंदा गौरा और महालक्ष्मी किट से लाभ प्राप्त करने वाली लाभार्थियों ने उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता शर्मा (महिला मोर्चा), ग्राम प्रधान पति लक्ष्मी चंद जी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी, शिक्षिका मैडम और क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुमन त्यागी उपस्थित रहीं। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के पश्चात लाभार्थियों और अतिथियों को जलपान के साथ ही आंगन मिलन कार्यक्रम का समापन किया गया। 

*सेक्टर – सलेमपुर राजपुताना*

*बाल विकास परियोजना, रुड़की प्रथम, हरिद्वार।*

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News