
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसाइटी और इनर व्हील क्लब रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से बीएम तिराहे पर स्थित गौशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए ब्लड एकत्र करना है जो सरकार द्वारा इनको निशुल्क दिया जाता है

इस अवसर पर सिविल अस्पताल के चिकित्सक व उनकी टीम की उपस्थिति रही जिन्होंने पूरी सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के साथ रक्त संग्रह किया ।संस्था के अध्यक गौरव कुमार ने बताया कि रक्तदान महादान है और आपका दिया हुआ रक्त यूनिट एक बच्चे की जान बचा सकता है
शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके अल्पाहार की भी उचित व्यवस्था की गई
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव कुमार, प्रशांत अग्रवाल, अमनदीप सिंह, राजीव चौधरी, अनुज शर्मा, अनिकेत पाल, डॉक्टर गुलाब सिंह, दिपेश भारद्वाज, शिवानी, दिनेश पुंडीर, सुशील पुंडीर, अंकित, आदि उपस्थित रहे।



















