Latest Update

खोए बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया, टेक्नोलॉजी बनी सहारा

धनौरी। आज शाम नहर पटरी दौलतपुर में नियुक्त जवानों को एक बच्चा उम्र 06 वर्ष बदहवाश अवस्था में रोता हुआ मिला जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था। 

जवानों द्वारा उस बच्चे को अपनी संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम वंश व अपनी माँ का नाम पूजा बताया तथा गाँव का नाम नूरपुर मुजफ्फरनगर बताया। 

कंट्रोल रूम हरिद्वार व रुड़की को अवगत करा कर बताए गांव नूर पुर को गूगल मैप पर सर्च कर गांव स्थित एक जनरल स्टोर संचालक तथा उसके बाद बच्चे के घर के नम्बर लेकर बात की गई। बच्चे की माता पूजा से मोबाइल नंबर के जरिए बात की गई तो पता चला कि वह कलियर क्षेत्र में बच्चे को तलाश कर रही थी। महिला के पास जाकर बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्चा मिलने पर मां द्वारा उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News