
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की की नव नियुक्त अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल परिवार अरविंद मित्तल,संयम इति, स्तुति अनया द्वारा नहर किनारे पंचशील मंदिर पर कांवड़ सेवा हेतु दिन का भोजन प्रसाद रुप में वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा जी ने किया।इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल ने कहा ईश्वर की सच्ची सेवा ईश्वर के भक्तों की सेवा है जो सभी शिव भक्तों को कांवड़ लेकर जा रहे हैं । उनको प्रसाद देकर सेवा करने से है। यह सेवा सीधे भोले शंकर की सेवा है। पूर्व सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुभाष सरीन ने कहा कांवड़ सेवा का अवसर हमें साल भर में एक बार मिलता है जो हम सभी के सद्कर्म का परिणाम है। पूर्व अध्यक्ष रोटे हर्ष प्रकाश काला ने कहा यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम गंगा किनारे शिक्षा नगरी में है, जिससे हमें शिव भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है। यह सभी भोले बाबा की देन है। इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभा राम प्रजापति राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,प्रोफेसर राजेश चन्द्रा, स डि गवर्नर रोटे गगन सरीन, डॉ संजीव सैनी, पी पी रीना नैथानी, विरेन्द्र जैन, विरेन्द्र शर्मा, प्रेम सरीन, नीलम शर्मा, निधि शांडिल्य, सर्वेश गोस्वामी, पूजा गुप्ता, अंजुल गर्ग, वन्दना मोहन, पीसी सैनी, ममता सैनी, पीयूष, ईवा,संजय अरोड़ा, मनोज जैन, श्रीमती जैन, स्मिता पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, दिलीप प्रधान, रविन्द्र मंमगाई,ओ पी शर्मा,,आदि ने कांवड़ सेवा में प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य कर धर्म लाभ प्राप्त किया।






