Latest Update

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों और सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने लाते हैं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप,सागर गोयल,जिला प्रभारी आदित्य चौहान,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,बृजमोहन सैनी,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,संजय अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News