Latest Update

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की आगमन पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया भव्य स्वागत

रुड़की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रातः 10:30 बजे बीईजी (Bengal Engineer Group) हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से रुड़की पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड पर स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रुड़की दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News