Latest Update

रुड़की: द्वादशी पर खाटू श्याम मंदिर में कढ़ी-चावल व आइसक्रीम प्रसाद का हुआ वितरण

रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्याम मंदिर सभा, लाल कुर्ती रुड़की में द्वादशी के पावन उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल एवं आइसक्रीम के प्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा आयोजन का शुभारंभ सुरेश कुमार अग्रवाल एवं प्रिंस संयम अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में मंदिर सभा के अध्यक्ष संजय बंसल, मंत्री सुनील महावर, कोषाध्यक्ष संयम (प्रिंस) अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, ऑडिटर मनीष गुप्ता, रामलखन अग्रवाल, शगुन (प्रिंस) अग्रवाल, बीना अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, अनिरुद्ध ध्यानी, सचिन त्यागी, अनुज त्यागी, संजीव कुमार, निकिता, ऋतु, निखिल तायल, रजनीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News