
रुड़की। इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, जनसेवा और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने उनका स्वागत करते हुए सम्मान चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को साइकिल, सिलाई मशीन, छाते तथा राशन सामग्री वितरित की गई। क्लब की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप बत्रा ने जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रजनी नागपाल ,समाजसेविका मनीषा बत्रा,रमा भार्गव,शशि कीर,संगीता प्रूथि,इंदु रावल,पूजा गोगिया,मोना अनेजा उपासना मित्तल,नीलू धवन,सुरिंदर कौर,अंजलि गर्ग,सुमन अरोड़ा,कामना सरीन,नेहा गुलाटी मौजूद रहे।





