मंत्री प्रदीप बत्रा की जल सेवा, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया शरबत

रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत और शीतल जल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप शरबत ग्रहण किया और मंत्री बत्रा की इस जनसेवा पहल की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन जल सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी जल सेवा में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। मंत्री बत्रा ने सभी प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News