साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्टीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में निर्जला एकादशी पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, मीठा शरबत वितरित कर जीता लोगों का दिल, दक्षिण कृष्णापुरी मुज्जफरनगर में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा छबील का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेविका क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में भूमिया खेड़ा दक्षिण कृष्णापुरी में भव्य छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडा एवं मीठा शरबत वितरित किया गया।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ मानवता और परोपकार का सुंदर संदेश भी दिया। छबील स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती रही और सभी ने शीतल शरबत ग्रहण कर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और मानव कल्याण का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाना और गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे अवसरों पर आगे बढ़कर मानव सेवा के कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट हमेशा से समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भावना, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना भी है।

छबील में उपस्थित लोगों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे सामाजिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गर्मी से राहत पाने वाले अनेक लोगों ने क्रांतिकारी शालू सैनी और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना से ओत-प्रोत कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ शरबत वितरण किया और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह छबील न केवल लोगों की प्यास बुझाने का माध्यम बनी, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा के मूल्यों को भी सशक्त करने का संदेश देकर सभी के दिलों को छू गई। स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की सहयोगी राजू सैनी मंगलेश प्रजापति रविंदर शर्मा साक्षी सैनी सुमित सैनी सन्नी कश्यप शकुंतला कश्यप आदि

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News