Latest Update

ब्रेकिंग न्यूज़: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया सोलानी पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण, नवंबर से पहले होगा कार्य पूर्ण

रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोलानी पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण के तहत आज पुल के गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए गए हैं। अब अगले चरण में पुल पर स्लैब रखने का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद शेष निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सोलानी पुल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुल बनने के बाद स्कूल बसों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। वर्तमान में जिन छात्रों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उन्हें इस पुल के निर्माण के बाद बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इसे समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवंबर माह से पहले सोलानी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा कार्य की गति लगातार बनाए रखी जाए। स्थानीय नागरिकों ने भी पुल निर्माण कार्य में तेजी आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सोनू त्यागी,एसडीओ दीपा,राहुल आर्य,जेई रोशन वर्मा,खलील अहमद मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News