
रुड़की। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आई आई टी के खोसला भवन में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन सचिव शरद चंद्रा तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) जगदीश पालीवाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने भारत विकास परिषद की विचारधारा, रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ने पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में परिषद के उद्देश्यों, प्रोटोकॉल तथा पांच प्रमुख गतिविधियों—संपर्क, संस्कार, सेवा, पर्यावरण एवं महिला सहभागिता—की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त सचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक सेवा डॉ. संगीता सिंह, प्रांतीय महिला सहभागिता संयोजक एडवोकेट प्रीति नीलम शर्मा एवं सुनील जैन ने अपने विचार रखे।भारत विकास परिषद स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत के ध्येय पर समाज में कार्य करती है। भारत विकास परिषद एक राष्ट्रवादी एवं सामाजिक संगठन है, जो समाज में सेवा, संस्कार, संपर्क, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करता है। परिषद विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देती है।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुंदर संचालन डॉ. संगीता सिंह द्वारा किया गया। समारोह के अंत में वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा नव-सदस्यों का भी शपथ ग्रहण कराया गया। शाखा सचिव बबीता आहूजा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शाखा के सदस्य वर्णित,पीयूष गर्ग, नीरज मित्तल, मुकुल, नंद किशोर, नीलम मधोक, अनिल महेश्वरी,डॉ. प्रदीप, शैलेन्द्र, नीता, सुगंध, अनुपमा, निधि, अरुणा,ऊषा,संगीता,ऋषिपाल, राजीव, पंकज, रेखा, आभा, कंचन, शिखा, नवीन, दीपक, डॉ आदित्य, अनुज,विपुल, साधना, नवनीत, दीपाली,ममता, सर्वेश, सतीश, कुमुद, डॉ अनिल शर्मा, मधु, विमलेश, राजेंद्र, विपुल, पूनम, ममता, शिखा, मनीषा, अनुभा,श्वेता, सर्वेश,कुमुद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




