
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठनात्मक जिला रुड़की की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार मंडल प्रभारी प्रमोद जोहर जी के आवास पर हुई जिसमें रुड़की नगर की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से गहन चर्चा की गई इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा एवं प्रदेश शहर कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा जी ने कहा की आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के मध्य नजर हमें शीघ्र अति शीघ्र सभी नगरों की इकाइयां गठित करनी है ताकि जहां पर नगर का अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है वहां पर नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री कार्यवाहक बनाकर आगे कार्रवाई की जाए जिनका कार्यकाल 6 माह का होगा इस 6 माह में उनको चुनाव कराने की जिम्मेदारी लेनी होगी
इस अवसर पर हरिद्वार मंडल के प्रभारी प्रमोद जोहर एवं सह प्रभारी संजय गर्ग जी ने कहा कि एक माह के अंदर रुड़की में चुनाव हो पाना संभव नहीं है क्योंकि अभी यहां पर सदस्यता अभियान भी पूरा नहीं हुआ है अतः रुड़की नगर में कार्यवाहक नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्री की घोषणा की जाए उन्होंने प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश शह कोषाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी प्रमोद गोयल जी के समर्थन से नगर अध्यक्ष पद पर सुनील साहनी एवं नगर महामंत्री के पद पर राहुल शर्मा को मनोनीत करने का प्रस्ताव स्वीकार किया जिसे प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा जी का भी समर्थन प्राप्त हुआ अतः उनकी घोषणा कर उन्हें बधाई दी गई

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रमोद गोयल जी ने कहा कि हमने वार्षिक प्रयास किया कि रुड़की में सदस्यता अभियान को पूरा कर शीघ्र अति शीघ्र चुनाव कराए जाएं परंतु बहुत अधिक गतिरोध होने के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया आते हैं प्रदेश चुनाव को देखते हुए हमें कार्यवाहक नगर अध्यक्ष नगर महामंत्री मनोनीत करने पड़े
जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्री संगठन की नीति नीति के अनुसार संगठन को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे और अग्रिम 6 माह में सदस्यता अभियान पूरा कर संगठन को आगे लेकर जाएंगे
जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की सर्वप्रथम तो मैं कार्यवाहक बने नगर अध्यक्ष सुनील साहनी जी एवं नगर महामंत्री राहुल शर्मा जी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और साथ ही है आशा रखता हूं कि वह लोग संगठन के साथ मिलकर रुड़की नगर में एक अच्छा वातावरण बनाकर व्यापारियों में संगठन के प्रति विश्वास पैदा करेंगे और जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर कार्य करेंगे जिससे रुड़की के व्यापारियों में संगठन के प्रति विश्वास पैदा हो और वह लोग अधिक से अधिक हम लोगों के साथ जुड़े




