
रुड़की। विश्व मानव रुड़की हर्ष शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज नगर निगम सभागार रुड़की में निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि खीर वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत तिब्बत सहयोग मंच और महाकाल रामेश्वर धाम के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर का आयोजन किया गया।
सुबह से ही सभागार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने औषधि खीर का प्रसाद के रूप में सेवन किया।
कार्यक्रम संयोजक और औषधि खीर के निर्माता वैद्य टेक वल्लभ राम मोहन औषधालय ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में रखकर यह विशेष आयुर्वेदिक खीर सांस, दमा, पुराना नजला, खांसी और जुकाम जैसे रोगों के लिए अमृत के समान मानी जाती है और इन्हीं लोगों से बचाव करती है रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करती है
कार्यक्रम में मंच पर आसीन वक्ताओं ने औषधि खीर के लाभ और अपने अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर के कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं सुरेंद्र कुमार रोड नवीन जैन एडवोकेट आशीष पंडित एडवोकेट शिक्षा विद देवेंद्र कुमार नवीन आहूजा का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उपनगर कार्यवाह अमरीश जी जबकि अध्यक्षता चौधरी रामकृष्ण नारसन की रही। अगला शिविर 24 नवंबर और 24 दिसंबर को होगा।



















