
रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए आज सिविल हॉस्पिटल, रूड़की परिसर में रोटरी जल सेवा प्रोजेक्ट के तहत 2 नए हैंडपंपों का लोकार्पण किया गया। साथ ही रोटरी के वैश्विक अभियान “पोलियो मुक्त विश्व” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए बच्चों को वितरित करने के लिए 1000 सीटी-विसल व 1000 मिठाई के पैकेट अस्पताल प्रबंधन को सौंपे गए, ताकि पोलियो ड्रॉप लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा सके और पोलियो उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इस पावन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश जी एवं सिविल हॉस्पिटल, रूड़की के सीएमएस डॉ. ए.के. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और फीता काटकर हैंडपंपों का लोकार्पण किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि प्रकाश जी ने कहा, “जल ही जीवन है। रोटरी का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। सिविल अस्पताल जैसे स्थान पर हैंडपंप लगने से मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।”
यह जनहित का पुनीत कार्य रोटेरियन दिनेश खत्री जी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड* के अमूल्य सहयोग से संभव हो सका। अल्ट्राटेक सीमेंट के CSR सहयोग की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के अध्यक्ष रो. आदर्श कपानिया, सचिव रो. डॉ. देवेश भीमसारिया, रो. डॉ. अचल मित्तल,कोषाध्यक्ष रो.दीपक शर्मा, रो. अनिल चड्ढा , रो.सुमित अग्रवाल, डॉ.साक्षी भीमसरिया एवं सभी पदाधिकारी तथा अस्पताल प्रबंधन से डॉ. रजत सैनी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव एव श्री रमकेश गुप्ता एवं स्टाफ उपस्थित रहे।





