
हरिद्वार। डॉ हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में वर्ल्ड ओलंपिक डे बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम और गोरख उत्थान समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच सूर्य क्लब लक्सर और रॉयल एकेडमी बादशाहपुर के बीच हुआ। जिसमें सूर्य अकैडमी लक्सर ने रायल अकादमी बादशाहपुर को पांच अंको से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। सूर्य क्लब लक्सर ने 25 अंक बनाए जबकि रॉयल एकेडमी बादशाहपुर 20 अंक ही बना सकी दोनों के बीच मुकाबला बड़ा रोचक रहा।

इस अवसर पर नव नियुक्त राज्य मंत्री नितिन गौतम ने सभी को वर्ल्ड ओलंपिक डे की बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। हमें शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, कोच भारत भूषण, डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन हरिद्वार अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, रजनीश चौधरी, गोरखाली महिला समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पांडे,पीके त्यागी ,रोटरी क्लब के हिमांशु चोपड़ा, कोच दीपक कुमार, कोच गुलाब सिंह, कोच राधिका , नेशनल वालीबॉल खिलाड़ी अक्षय कुमार,सचिन आर्य ,संजय चोपड़ा सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पुष्पराज पांडे , सहित अनेकों गण मन ने व्यक्ति उपस्थित रहे।





