
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम में चौधरी योगी रोड़ का जन्मदिन सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनसे आत्मीय भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केक काटकर चौधरी योगी रोड़ को अपने हाथों से केक खिलाया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर चौधरी योगी रोड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिलना उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें निरंतर सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख रुड़की राव लुबना, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड रोमा सैनी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम गर्ग, संजय प्रजापति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, कमल सैनी, संजय पाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















