Latest Update

एक दीप आशीर्वाद का, एक दीप विश्वास का’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और समाजसेविका मनीषा बत्रा ने प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और समाजसेविका मनीषा बत्रा ने अपनी धर्मपत्नी मनीषा बत्रा के साथ रुड़की स्थित अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा से पूर्ण यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित और दूरदर्शी नेतृत्व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ‘एक दीप आशीर्वाद का, एक दीप विश्वास का’ भाव के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर जनसेवा के संकल्प की सराहना की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News