Latest Update

भाजपा जिला रुड़की की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र*

**रुड़की।** आज भाजपा जिला रुड़की की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर दिखाई देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ समितियों को सक्रिय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि *”बूथ जीता तो चुनाव जीता” केवल एक नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यपद्धति का मूल मंत्र है। सभी पदाधिकारी बूथों पर नियमित संपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता दें।

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को धरातल पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि जिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रत्येक बूथ समिति की नियमित बैठक होनी चाहिए तथा बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन की योजनाएं धरातल पर सफल होती हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, महेंद्र काला, अभिषेक चंद्रा, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, दिनेश कौशिक, डॉ सौरभ गुप्ता,गौरव कौशिक , सौरभ सैनी,सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया। बैठक में आगामी गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून दौरे के विषय में भी चर्चा हुई,बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ समितियों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News