
रुड़की। स्वच्छ और हरित रुड़की के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज सिविल लाइन्स स्थित ‘बैटर लाइफ सेंटर’ (32 जामुन रोड) में पर्यावरण-अनुकूल, जैव-अपघटनीय, कपड़े और जूट के आकर्षक बैगों के एक विशेष रिटेल आउटलेट का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह पहल उच्च जीवन प्रशिक्षण संस्थान, रुड़की एवं ‘आई हेट पॉलीथीन’ संस्था, पंचकुला के संस्थापक श्री अनुज अग्रवाल और श्रीमती पूजा अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ललित मोहन अग्रवाल ने आउटलेट का उद्घाटन किया। उन्होंने रुड़की के लोगों को पॉलीथीन बैग के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने पर जोर दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री गोपाल राम बिनवाल ने बेहतर जीवन के लिए हर प्रकार के स्वच्छ और हरा-भरा रुड़की का वादा किया है।
समारोह में
प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा यशपाल सिंघल, प्रोफेसर कमलेश चंद्र और रजत अग्रवाल उपस्थित रहे। आयोजक प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा ने बताया कि इस आउटलेट का मुख्य उद्देश्य पॉलीथीन के इस्तेमाल को समाप्त कर नागरिकों को कपड़े व जूट के विकल्पों से जोड़ना है। इससे पूर्व नगर निगम, स्थानीय स्कूली बच्चों और देवाश्रम के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक मुक्ति के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई थी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने “कम प्लास्टिक, अधिक हरियाली, बेहतर कल” के नारे के साथ भविष्य में स्वयं प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली।
इस अवसर पर श्रीमती बीना सिंह, श्रीमती रेनू सिंघल, श्रीमती रेनू वधवा, अशोक, हरीश अरोरा, विनोद मिश्रा, राजेश रमानी, ज्ञानेंद्र तिवारी, वीके अग्रवाल, सुधीर, अलका मित्तल, साहिदा बेगम, संजय मित्तल, मलुक सिंह कालरा, डॉ. सुजाता आहूजा, प्रो. राजेश चंद्रा, वार्ड सदस्य राजन गोयल एवं वार्ड सदस्य राकेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



















