
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को पनियाला रोड शिवपुरम रुड़की स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों


श्री आनंद प्रकाश बड़थ्वाल ,श्री जयप्रकाश जोशी तथा श्री विनोद सुयाल के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य, नाटक और कविताएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।वरिष्ठ छात्रों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्राथमिक वर्ग के छोटे बच्चे महात्मा गांधी, भगत सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, सैनिक जैसे राष्ट्रीय नायकों की वेशभूषा में नजर आए।



















