
रुड़की, 14 अगस्त 2026। भाजपा जिला रुड़की द्वारा आज जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया।

कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विस्थापन, बिछड़ने और विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष और त्याग को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की ऐसी त्रासदी है, जिसने लाखों परिवारों को अपने घर, जमीन और मातृभूमि से विस्थापित कर दिया। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और कठिन परिस्थितियों में नए जीवन की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करना किसी समुदाय के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास की सच्चाइयों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमें उन लाखों लोगों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सदैव मजबूत बनाए रखेंगे।
जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें यह संदेश देती है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्र की एकता और भाईचारे के महत्व को समझ सकें।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राव लुबना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, अनीस गौड़, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राजपाल सिंह, रानी देवयानी सिंह, मास्टर सत्यपाल,संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, विभोर सेठी, आदित्य रोड, एडवोकेट बृजेश त्यागी, गौरव कौशिक,धीर सिंह,प्रमोद चौधरी नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, अनिल चौधरी, सुमित अग्रवाल, संदीप पुरी, मनोज मुण्डलाना, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, सराजेश सैनी, रोमा सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।



















