Latest Update

झबरेड़ा डीएवी इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

झबरेड़ा। दिनांक 26 सितंबर 2026 को चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

अभियान के अंतर्गत विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं विचारों का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री मनोज कुमार, अमित कुमार, ओमपाल सिंह, विनीत कुमार एवं सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News