
रुड़की शहर की कई सड़कों पर बने गड्ढे इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक परेशानी वाली बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
लोगों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और महापौर से शहर की जर्जर सड़कों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
अब लोगों का सवाल है कि आखिर रुड़की की सड़कों की हालत कब सुधरेगी और महापौर जी कब इस समस्या पर ध्यान देंगी? नागरिकों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और शहरवासियों को गड्ढों वाली सड़कों से राहत मिलेगी।



















