Latest Update

व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनने पर धीर सिंह रोड का सम्मान, जताया आभार

 

रुड़की। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े पदाधिकारियों ने धीर सिंह रोड को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों के हितों को मजबूती देने वाला निर्णय बताया।

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं डॉ. मधु सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने धीर सिंह रोड को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर धीर सिंह रोड ने प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों का उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News