
देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रच दिया है। वह भाजपा से लगातार पांच वर्ष पूरे करने वाले उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, निवेश को बढ़ावा, रोजगार सृजन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं, जिससे राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का पांच वर्षों का नेतृत्व केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनविश्वास, पारदर्शी शासन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश आगे भी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और जनता का विश्वास इसी प्रकार बना रहेगा। मंत्री बत्रा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई दी।





