

रुड़की।पूर्वांचल एकता समिति रजि०द्वारा श्रीलक्ष्मी नारायण घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था,श्रद्धा,पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महान पर्व है।ये पर्व समाज में आपसी भाईचारे,एकता और सद्भाव का संदेश देता है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने संस्था के सदस्यों को इस सफल आयोजन पर बधाई दी।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अभय कुमार पांडे,समाजसेवी केतन भारद्वाज,संरक्षक एमपी शुक्ला,एके सिंह,जयकुमार श्रीवास्तव ,सुधाकर द्विवेदी,संजय त्रिपाठी,आशुतोष शुक्ला,विनय पांडे,केशव पांडे,शिवकांत दुबे,रघुवीर सिंह,वीरेंद्र शुक्ला,अमित मिश्रा,मधुर पांडे,मंजुल चतुर्वेदी,रमन त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस दौरान संस्था द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया था।












