
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड जी को भारतीय जनता पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ की जिला संयोजक के प्रतिष्ठान पर किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह जी, जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, सागर गोयल , जिला उपाध्यक्ष डॉ सौरभ गुप्ता, सर्व प्रकोष्ठ सह संयोजक अभिषेक चंद्रा, संयोजक अशोक आर्य ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मंत्री सतीश सैनी का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की ओर से एवं व्यापारियों की ओर से बुके देकर मालाए पहनाकर आभार व्यक्त किया गया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भाजपा जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने व्यापार मंडल के धीर सिंह जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ एवं रतन अग्रवाल जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ, मनोज मेहरा जिला सहसंयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कविस मित्तल जिला सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, अशोक जताना , एवं राजन गोयल, को जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया है। इसके लिए आभार व्यक्त किया। और कहां सरकार और व्यापारियों के बीच में समन्वय बना रहना चाहिए व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान होना चाहिए। जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा भाजपा ने अपने सारे प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक घोषित कर दिए हैं। व्यापार प्रकोष्ठ की जिला संयोजक सहसंयोजक व व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी जो जिला संयोजक और सहसंयोजक चुने गए हैं उन्हें शुभकामनाएं वह सरकार और संगठन में समन्वय का कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को उचित पटल पर रखेंगे व्यापार मंडल के साथ समन्वय बनाकर व्यापारियों में एक अच्छा संदेश देने का कार्य करेंगे। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धीर सिंह ने कहा सभी व्यापारी बंधु अल्प सूचना पर आए हैं सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच समन्वय बनाकर जो भी व्यापार जगत में शासन से समस्याएं आती हैं या आ रही हैं उनका निदान करवाने की भरपूर कोशिश करूंगा। सभी नवनियुक्त जिला संयोजक जिला सहसंयोजको का माला पहनाकर बुके देकर पगड़ी पहनाकर उपस्थित व्यापारियों की ओर से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवीन गुलाटी प्रदेश महासचिव रामगोपाल कंसल प्रदेश संयोजक भरत कपूर , रुड़की सिविल लाइन व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल वर्मा,अमित अग्रवाल,ओम वाधवा ,अनुज अग्रवाल, धीरज पाल पार्षद ,विपिन सिंगल ,वसीम राजा कविस मित्तल, रोहित कालरा, संजीव त्यागी, नितिन गोयल केडी धीमान ,योगेश गर्ग, आकाश गोयल ,मनोज कुमार ,विपिन सिंगल, रतन अग्रवाल अनुज अग्रवाल ,आदर्श कपानिया विजय भारद्वाज, अशोक खन्ना राजेंद्र नागपाल, अजय भाटिया,सार्थक छाबड़ा, विकास बंसल ,विक्रांत जैन ,आकाशदीप गौतम ,विशाल गुप्ता,शैलेंद्र गोयल, विजय गोयल, पंकज जैन ,संजीव त्यागी ,रोहित कालरा, संदीप गर्ग ,योगेश गर्ग,आदि उपस्थित रहे।
कविस मित्तल
महानगर महामंत्री
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड





