
रुड़की। संत निरंकारी मिशन द्वारा रुड़की के ग्रैंड अशोका फार्म, मंगलौर रोड पर आयोजित जोनल बाल समागम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मिशन के पदाधिकारियों ने मनीषा बत्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को आध्यात्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक संस्कारों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में सेवा, अनुशासन, सद्भाव और मानवता के मूल्यों का विकास करते हैं, जो एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम में मसूरी जोन, उत्तराखंड की 67 शाखाओं से आए बच्चों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भक्ति, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेशों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।इस अवसर पर रुड़की मुखी सागर कुकरेजा मौजूद रहे।

मनीषा बत्रा ने संत निरंकारी मिशन द्वारा समाज में प्रेम, एकता, सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजकों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के जोन एवं शाखा स्तर के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।





