Latest Update

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रयासों से रुड़की रोडवेज डिपो का निर्माण कार्य तेज, अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद

रुड़की। उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के विशेष प्रयासों से रुड़की रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं निर्माण कार्य में तेजी आई है। डिपो के नए प्रवेश द्वार और बाउंड्रीवाल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण के तहत प्रवेश द्वार और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 5 मई को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही उन्होंने डिपो में यात्रियों और कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की भी पहल की है।

निर्माण कार्य के दूसरे चरण में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसमें डिपो परिसर में नई सुविधाओं का विकास, कार्यालय भवन का उन्नयन तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। वर्तमान में कार्यालय की फर्श निर्माण सहित कई कार्य समानांतर रूप से चल रहे हैं।

निर्माण कार्य के दौरान चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। एक ही गेट से बसों का संचालन होने के कारण कई बार यातायात प्रभावित होता है और कार्यशाला में भी कार्य जारी रहने से असुविधा होती है। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने में जुटी हुई है।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की रोडवेज डिपो को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित रोडवेज डिपो उपलब्ध होगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News