Latest Update

नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी* अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर हरिद्वार में जागरूकता का बड़ा अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एएनटीएफ एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य परीक्षण, कानूनी जागरूकता और साइबर सुरक्षा पर भी किया गया मार्गदर्शन  250 लोगों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

हरिद्वार। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार पुलिस लाइन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ में एएनटीएफ़ हरिद्वार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न नशामुक्त केन्द्रों से उपस्थित आए मेहमानों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रि0आ0 को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक करते हुए नशे संबंधित वीडियो दिखाकर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मुख्य अतिथि मा. सीजेएम महोदय एवं प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी नशे के दुस्प्रभाव के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थित सभी नशे से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया *एएनटीएफ टीम* द्वारा साथ ही सभी को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड आदि की जानकारी के संबंध में अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को भी जागरूक करने की हिदायत दी गई।

नशा संबंधी मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933, साइबर क्राइम संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर से भी सभी को अवगत कराया गया ।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, एएनटीएफ, नशे पीड़ित व्यक्तिगण एवं रि.आ. सहित करीब 250 व्यक्ति एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News