Latest Update

रोटरी क्लब की निरंतर बढ़ रही है जनसेवा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की द्वारा आरसीसी जोनल मीट, चार्टर सम्मान समारोह एवं ‘प्रोजेक्ट का सिद्धार्थ होटल में आरसीसी जोनल मीट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आरसीसी इकाइयों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे रवि प्रकाश रहे, उन्होंने 40 नवगठित आरसीसी को चार्टर प्रदान कर सदस्यों को सम्मानित किया तथा समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी परिवार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आरसीसी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा आर सी सी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ संजीव ने 1988के बाद जिस तरह आर सी सी को सक्रिय किया, उसके लिए उन्हे विशेष बधाई। विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मुजीब मलिक ने रोटरी क्लब रुड़की द्वारा अध्यक्षा रोटे रीना नैथानी के इस वर्ष किए गये कार्यों की प्रशंसा की और डिस्ट्रिक्ट में जन हित के लिए किए गये कार्यों के कारण सर्वश्रेष्ठ क्लब की घोषणा की।इस अवसर पर पूर्व एडीजी अचल मित्तल, कपानिया, आर सी सी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ संजीव सैनी, पूर्व एडीजी सुभाष सरीन, कार्यक्रम अध्यक्ष पीपी रोटे हर्ष प्रकाश काला, राजेश चंद्रा, वी के शर्मा,पीपीरोटे वंदना जी, पी सी सैनी, एडीजी इलेक्ट रोटे गगन सरीन, वर्ष 2029-27 की अध्यक्षा रोटे अलका मित्तल, पी एडीजी अचल मित्तल, ममता सैनी,और क्लब प्रेसिडेंट रीना नैथानी उपस्थित रहे। इसके अलावा रोटेरियन के परिवार और आरसीसी के प्रेसिडेंट भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर अविका सिंघल ने मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग पर विस्तृत एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि मेंस्ट्रुअल कप न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि यह प्लास्टिक अपशिष्ट को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में रोटरी क्लब रुड़की की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज हित में ऐसेजन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का विश्वास दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपी रोटे हर्ष प्रकाश काला एवं संचालन पीपी रोटे दिलीप प्रधान ने किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News