Latest Update

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण का स्वागत

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण का साकेत कॉलोनी स्थित उनके निज निवास ‘भूषण भवन’ पर स्वागत किया गया। 

स्वागत समारोह में ​राजकुमार कौशिक अध्यक्ष, पुरोहित कल्याण समिति ने कहा कि भाजपा नेतृत्व का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है। आपके प्रदेश संयोजक बनने से न केवल व्यवसायिक वर्ग को मजबूती मिलेगी, ल्कि पूरे समाज का मान-सम्मान भी बढ़ा है। ​पंडित देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष, जनपदीय ब्राह्मण सभा/भारतीय ब्रह्म सभा ने कहा कि आप जैसे कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्तित्व को यह जिम्मेदारी मिलना इस बात का प्रमाण है कि संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। हमें पूरा विश्वास है कि आप अपने इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सचिन पंडित महामंत्री,जनपदीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि आपके नेतृत्व में व्यवसायिक प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 

​राजेश कपिल (नगर अध्यक्ष, भारतीय ब्रह्म सभा) ने कहा कि यह पूरे रुड़की नगर के लिए हर्ष का विषय है। समाज का हर वर्ग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपके नेतृत्व में संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

​नीरज कपिल अध्यक्ष, परशुराम सेना ने कहा कि युवाओं और समाज के हर तबके में इस मनोनयन से भारी उत्साह है। 

​एडवोकेट हिमांशु कपिल (अध्यक्ष, हिंदू स्वराज ट्रस्ट) ने कहा कि आपका यह मनोनयन राष्ट्रवाद और समाज सेवा की जीत है। आपके कुशल नेतृत्व में भाजपा का व्यवसायिक प्रकोष्ठ हर व्यापारी और नागरिक के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।”

​ प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण ने कहा आज मेरे निज निवास भूषण भवन पर जो अपार स्नेह,आशीर्वाद और सम्मान रुड़की नगर की सम्मानित ब्राह्मण इकाइयों के अध्यक्षों,महामंत्रियों और पदाधिकारियों से मुझे मिला है, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं,बल्कि संगठन के प्रति आप सभी के विश्वास का है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है,मैं आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज और संगठन के गौरव को हमेशा सर्वोपरि रखूँगा।”

​ समारोह में समाज के कई वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ जन ईश्वर चंद्र शर्मा,डॉ.रामकुमार शर्मा, आचार्य सचिन शास्त्री,आचार्य सचिन शर्मा,रामदेव शर्मा,पंडित वैभव शर्मा,पंडित अनुज शर्मा, पंडित गणेश शास्त्री,आचार्य ध्रुव कौशिक,शिव कुमार शर्मा, पंडित काका जी, पंडित बबलू और सतीश शर्मा,मनीष शर्मा सहित भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News