
हरिद्वार। प्रतिभा, नवाचार क्षमता और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट परिचय देते हुए गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के विद्यार्थियों ने एक अत्याधुनिक स्वदेशी एलईडी मैट्रिक्स डिस्प्ले विकसित करके तकनीकी क्षेत्र में एक उत्कृष्ट कार्य किया है । यह उपलब्धि संकाय के छात्र साहिल सोनी तथा उत्कर्ष चौधरी ने संयुक्त रूप से हासिल की है। गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा विकसित यह स्वदेशी एलईडी मैट्रिक्स डिस्प्ले न केवल उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है बल्कि युवा प्रतिभाएँ सीमित संसाधनों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्पाद विकसित कर सकते है इस क्षमता को मूर्त रूप प्रदान किया हैं।
समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा तथा कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार न केवल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करते हैं, बल्कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है । डॉ संजीव कुमार लाम्भा ने विद्यार्थियों को नवीन अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





