Latest Update

देश की जनता को गुमराह कर रही भाजपा: आलोक शर्मा 

रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा का महानगर जिलाध्यक्ष द्वारा पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 

सोमवार को महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता का ब्रेन वास कर उन्हें गुमराह करने का काम करती चली आ रही है। जबकि देश में बढ़ती महंगाई पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही आरोपियों पर नहीं हो रही है। देश में बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ रखी है। देश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं लेकिन भाजपाई अपनी मस्ती में मत दिखाई दे रहे हैं। नीट का पेपर हो या एसएससी का सभी लीक हो रहे हैं। जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकार में होता दिखाई दे रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस ओर कोई कार्रवाई करने को नहीं दिखाई दे रही है। प्रदेशों में डमी मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं ताकि उनसे अपने मुताबिक काम करवाया जा सके। लीक होते पैपरो से छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार को छात्रों कोई चिंता नहीं है। छात्रों में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की प्रणाली पर भी सवाल उठाया।

प्रेस वार्ता के दौरान महानगर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि नीट पेपर लीक कर युवाओं ओर देश की स्वास्थ्य सेवा से धोखा किया गया है भाजपा सरकार ने उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ही हजारों पद खाली है और सरकार को कोई चिंता नहीं है चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पर कर्ज़ा 4 गुना हो गया है और जवाब कोई देना नहीं चाहता। कहा कि उत्तराखंड में सबसे महंगी बिजली ओर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की कोई फिक्र सरकार को नहीं है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पीसीसी सदस्य अरविंद प्रधान, महिला कांग्रेस रुड़की अध्यक्ष यास्मीन खान, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, अजय चौधरी, वीना आनन्द, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा मिन्टू प्रधान सुभाष चन्द शर्मा, वरिष्ठ नेता नौशाद अली, विशाल सहगल, पंकज सोनकर, शमशेर अली, उम्मेद गाजी आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News