
उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति देहरादून द्वारा संचालित हीरा संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर सीमा चौधरी द्वारा श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं को एसटीआई, आरटीआई और एचआईवी पर श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिये एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को एसटीआई, आरटीआई और एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जाँच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मौजूद वक्ता डॉ सीमा चौधरी ने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता से ही इन संक्रमणों से बचा जा सकता है। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवाल पूछे। कार्यक्रम में डॉ सीमा चौधरी अमन काजमी हेमलता शर्मा अरविंद कुमार प्रिंस कुमार अमित मोहित हिना कोमल युसरा आदि उपस्थित रहे।



















