महाराजा भगीरथ जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन सनातन धर्म भगीरथी सेवा समिति व युवा सैनी एकता संगठन द्वारा क्रांतिकारी शालू सैनी व राजू सैनी के नेतृत्व में रामलीला टीला मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम

महाराजा भगीरथ जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन सनातन धर्म भगीरथी सेवा समिति व युवा सैनी एकता संगठन द्वारा क्रांतिकारी शालू सैनी व राजू सैनी के नेतृत्व में रामलीला टीला मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम

–ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रा, समाज की एकता और शक्ति का हुआ भव्य प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। महाराजा भगीरथ जयंती के पावन अवसर पर सैनी समाज द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन रामलीला टीला मैदान में किया गया, जिसमें समाज के हजारों लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे शहर में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान निकाली गई विशाल शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, फूलों की वर्षा और महाराजा भगीरथ के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम का संचालन साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा किया गया। उन्होंने मंच से समाज को संगठित रहने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने फीता काटकर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सैनी संयुक्त हिन्दू मोर्चा संस्थापक ने की।


इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष सुधरी सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, समाजवादी पार्टी नेता राकेश शर्मा, राकेश सैनी तथा सुनील दर्शन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों और सेवाभाव की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और शालू सैनी समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने महाराजा भगीरथ के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे, शिक्षा व एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा कर समाज के लोगों का अभिनंदन किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि सैनी समाज सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से लगातार मजबूत हो रहा है।उपस्थित राजू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट महासचिव सतेंद्र सैनी सोनू मूंछ सैनी कुलदीप सैनी रविंदर सैनी मुकुल सैनी विक्की सैनी आशीष सैनी मोनू सैनी बबला सैनी आकाश सैनी लोकेश सैनी योगेंद्र शर्मा राजेश पुष्पेंद्र सैनी बृजपाल सैनी शर्मा विनीत ठाकुर राजू सैनी मास्टर अरविंद सैनी आदि



