Latest Update

बीए एलएलबी में आठवीं रैंक प्राप्त करने पर ओबेदुल्ला काजमी ने क्षेत्र व प्रदेश का किया नाम रोशन,शुभचिंतक दे रहे बधाई

रुड़की।एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंगलौर निवासी डॉ०नैयर काजमी के सुपुत्र ओबेदुल्ला काजमी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी में श्रेष्ठता सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और विश्विद्यालय का नाम रोशन किया है।मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैयर काजमी के सुपुत्र ने पचास हजार छात्रों में आठवीं रैंक प्रप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है,जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।ओबेदुल्ला काजमी का कहना है कि वे अपनी शिक्षा पूरी कर एक न्यायधीश के रूप में देश की सेवा करना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि उनके दादा हाफिज मोहम्मद आजम और पिता नैयर काजमी की सरपरस्ती में उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है और उनके सपने साकार करने के लिए वे पुरी लगन से भविष्य में प्रथम स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे। एक ओर जहां ओबेदुल्ला की कामयाबी पर अनेक लोगों ने बधाई दी है,वहीं उनके इस कामयाबी पर पूरा परिवार गौरांवित है तथा आठवीं रैंक प्राप्त करने पर क्षेत्र ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश का नाम भी देश में रोशन किया है,जिसपर बधाई देने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ लगी हुई है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News