मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान है। मिशन शक्ति फेज-5.0 का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस दिनांक 03 अक्टूबर, 2024 पर किया जायेगा। अभियान की रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां संबंधित विभाग द्वारा पूरा कर ली जाये। सभी जनपदों को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी लखनऊ के साथ समस्त जनपदों में महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया जाए।उन्होंने कहा कि लखनऊ के तर्ज पर सभी कमिश्नरेट्स में महिलाओं के लिए ‘पिंक बूथ’ का निर्माण किया जाये ‘पिंक स्कूटी/पिंक पैट्रॉल’ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक थाने में महिला बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। सार्वजनिक स्थलों यथा मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि पर शिशुओं के लिये फीडिंग रूम्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा औद्योगिक शहरों में सेल्फ ग्रुप महिलाओं के माध्यम से कैंटीन का संचालन किया जाए। लखनऊ और नोएडा में वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाए। सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए शौचालय की पृथक से व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे सभी कार्यस्थल जहां महिलाएं कार्यरत हैं, वहां क्रेच की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।बैठक में बताया गया कि महिलाओं में स्व-उद्यमिता (self-employment/Entrepreneurship) विकसित करने के दृष्टिकोण से 1090 चौराहे पर Women’s Fest का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं महिलाओं एवं विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं स्टाल लगायी जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम के अन्तर्गत साँस्कृतिक संगीत संध्या, वार्ता कार्यक्रम, स्वास्थ्य चेक-अप कैंप, प्रेरणात्मक भाषण, नुक्कड़-नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, साफ-सफाई व स्वास्थ्य सत्र, आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता के संबंध में 03 माह (90 दिवस) की अवधि के दौरान 10-10 दिवस के 09 विशेष अभियान संचालित किये जायेंगे। महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित साइबर अपराध के पंजीकृत अभियोगों एवं प्रार्थना पत्रों के शत प्रतिशत निस्तारण के लिए प्रथम 10 दिवस ऑपरेशन गरुड़ संचालित किया जायेगा। 11 से 20 दिवस एसिड की अवैध बिक्री एवं वितरण के विरुद्ध ऑपरेशन शील्ड, 21 से 30 दिवस अश्लील सीडी, डीवीडी, पुस्तके, साहित्य, सामग्री आदि की चैकिंग एवं बरामदगी व जब्ती करण के लिए आपरेशन डेस्ट्राय संचालित किया जायेगा।इसी प्रकार 31 से 40 दिवस बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के विरुद्ध प्रदेश स्तरीय अभियान चलाकर बालिकाओं को अवमुक्त कराने के लिए ऑपरेशन बचपन, 40 से 50 दिवस गुमशुदा बच्चों एवं बच्चों हेतु संचालित आश्रय ग्रहों का भौतिक निरीक्षण एवं बरामद बच्चों के पुनर्वास के लिए ऑपरेशन खोज अभियान संचालित किया जायेगा। इसी तरह 51 से 60 दिवस महिला स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास तथा वल्नरेबल स्पाट्स अवांछनीय तत्वों व मनचलों के विरुद्ध ऑपरेशन मजनू, 61 से 70 दिवस मादक पदार्थों का सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तियों विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं हॉटस्पॉट का चिन्हीकरण करते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा। अवैध स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों में मानव तस्करी कर लाई गई महिलाओं व बालिकाओं को रेस्क्यू करने एवं उन्हें पुनर्वासित करने के लिए 71 से 80 दिवस आपरेशन रक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों में वांछित व प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा जेल से बाहर आय़े अभियुक्तों के विरुद्ध आपरेशन ईगल के तहत कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एडीजी एलओ अमिताभ यश, प्रमुख सचिव आईसीडीएस लीना जौहरी समेत संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation *विदेशी भी हुए हिंदी कविता के मुरीद* *आई आई टी रुड़की में कार्यशाला के समापन पर काव्यगोष्ठी।* इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने सीबीआरआई जूनियर हाई स्कूल जिसकी जिम्मेदारी क्लब द्वारा ली गई है, में बच्चों के बैठने लिए लकड़ी की कुर्सी मेज दिए गए जिसमें लगभग 30 बच्चे सुविधा पूर्वक बैठ सकते हैं।