

रुड़की। शेरपुर इलाके में दिवाली की रात राज टेंट हाउस में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।


गौरतलब है कि राज टेंट हाउस के स्वामी विश्वराज सैनी के टेंट हाउस में दिवाली की रात आग लगने से दुकान और टेंट का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इस अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पीड़ित विश्वराज सैनी से घटना की जानकारी ली और हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी ओर से जो भी संभव सहायता हो पाएगी, उसे दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।



इस अवसर पर अनुज सैनी , आलोक सैनी , अशोक सैनी एवं निर्देश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे










