
*मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।* पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा अब तक लगभग 6,000 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन सभी पुण्य आत्माओं की शांति हेतु शांति पाठ एवं तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम, दक्षिणी कृष्णापुरी, मुजफ्फरनगर में श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
*क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा —* “हर इंसान सम्मान के साथ जीने और सम्मान के साथ विदा होने का अधिकारी है। जिनका इस दुनिया में कोई नहीं होता, उनके लिए हम परिवार बनकर खड़े होते हैं। यह सिर्फ सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है।”
कार्यक्रम का समापन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना के साथ प्रसाद वितरण किया गया।उपस्थित पंडित अरविंद शर्मा जी जितेंद्र मिश्रा जी भूपखेखेड़ी श्री राज जी आश्रम के पूजनीय आचार्य जी मनोज सैनी जी डाo योगेंद्र शर्मा जी राजू सैनी जी मंगलेश कुमार जी मनोचा जी काजल सुधा रेणु चौधरी मीनाक्षी सैनी व सैकड़ों की संख्या मौजूद रही
*जारीकर्ता -*
*क्रांतिकारी शालू सैनी*
राष्ट्रीय अध्यक्ष, साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट
दक्षिण कृष्णापुरी, मुजफ्फरनगर



















