
रुड़की 11अक्टूबर भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता दिनांक 10अक्टूबर को हरिद्वार रोड़ स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में, आयोजित की गई।इस राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में रुड़की नगर के 10स्कूलों ने भाग लिया जिसमें स्कॉलर्स एकेडमी , ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चरत निकेतन विश्वा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल झबरेड़ा, ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज, मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज लण्डौरा , आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर वन ,दी एस पी ग्लोबल स्कूल,श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल , एस एस डी पी सी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं पतंजलि गुरुकुलम बालक विंग ने प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह नागयान ,चैयरमैन स्कॉलर्स
एकेडमी , प्रांतीय पर्यवेक्षक एडवोकेट प्रीति अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार गर्ग , कार्यक्रम संयोजक दिलीप प्रधान जी एवं अन्य पदाधिकारीयों द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं वंदे मातरम के साथ की गई । शाखा अध्यक्ष ने भारत विकास परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला एवं बताया कि संस्कार, सेवा, सहयोग एवं भारत मां के प्रति समर्पण की भावना को देशभक्ति गीतों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं जजों को पुष्प गुच्छ,पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिलीप प्रधान एवं सचिव सोमन करमाकर द्वारा ड्रा निकालकर विभिन्न स्कूलों को कार्यक्रम हेतु उनके क्रमांक उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती फराह मलिक एवं श्रीमती वेणु मोहन ने किया , टाइम कीपिंग का कार्य श्री उमेश कुमार सिंघल एवं श्री आर डी सिंह द्वारा किया गया। सभी स्कूलों द्वारा देशभक्ति की एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई, जैसे रक्त शिराओं में राणा का, कोटि-कोटि कंठों ने गाया,हम करें राष्ट्र आराधना,जय भारत जननी आदि ने सभागार में सभी को भावविभोर कर दिया।
इस प्रतियोगिता में नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल अशोक नगर जो विगत तीन वर्षों से अपनी बादशाहत कायम किए हुए हैं ने पुनः प्रथम स्थान, पतंजलि गुरुकुलम को द्वितीय स्थान, आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर वन को तृतीय स्थान एवं दी एस पी ग्लोबल स्कूल को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता टीमों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी तथा अन्य टीमों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
जज की भूमिका में संगीत विशेषज्ञ श्री सनी कुमार,श्री रमन दीप एवं श्रीमती कंचन मल्होत्रा ने कठिन स्थिति में निर्णय लिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्री दिलीप प्रधान द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया एवं राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री हर्ष प्रकाश काला,डॉक्टर मनोहर अरोड़ा,डॉक्टर सुधीर चौधरी, श्रीमती अनीता गुप्ता,श्रीमती बीना सिंह, डॉ हेमलता सिंघल, श्रीमती संयोगिता सिंह, संस्था की प्रधानाचार्य श्रीमती लीना शर्मा, अध्यापिका श्रीमती रेनू, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राएं,उनके अध्यापक, अध्यापिकाएं अभिभावक एवं स्कॉलर्स एकेडमी का स्टाफ उपस्थित रहा।



















